दिल्ली मेट्रो में लड़की ने लड़के को जड़ा जोरदार तमाचा, छोटे कपड़ों पर कमेंट और सीट को लेकर शुरू हुई थी बहस

दिल्ली मेट्रो में लड़की ने लड़के को जड़ा जोरदार तमाचा, छोटे कपड़ों पर कमेंट और सीट को लेकर शुरू हुई थी बहस
Published on

Delhi Metro Fight Viral Video : रोजाना सोशल मीडिया पर बहुत से वीडियो वायरल होते हैं। इनमें से कुछ वीडियो लड़ाई-झगड़े के होते हैं तो कुछ वीडियो दिल्ली मेट्रो के नजर आ जाते हैं। बात करें अगर दिल्ली मेट्रो की तो बहुत बार लोग मेट्रो में रील बनाते हुए देखे जाते हैं तो वहीं बहुत वीडियो सीट को लेकर लड़ाई करते हुए लोगों के भी नजर आ जाते हैं। हाल ही में वायरल वीडियो भी सीट को लेकर लड़ाई करते हुए लोगों का सामने आया हैं।

वायरल वीडियो में एक लड़के और लड़की को आपस में बहस करते हुए देखा जा सकता हैं। बहस से बात इतनी आगे बढ़ जाती है कि देखते ही देखते लड़की लड़के को एक जोरदार थप्पड़ जड़ देती है। बता दें कि मेट्रो में हो रही इस लड़ाई (Delhi Metro Fight Viral Video) और लड़की के थप्पड़ मारने की वजह सीट और छोटे कपड़ों पर कमेंट करने को बताया जा रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

Courtsey : वायरल वीडियो को एक्स पर @Arhantt_pvt नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

वायरल वीडियो (Delhi Metro Fight Viral Video) में आपको नज़र आएगा कि एक लड़का मेट्रो में अपनी सीट पर बैठा हुआ है। सीट पर बैठे लड़के पर एक लड़की बहुत भड़कती हुई दिखाई दे रही है। देखते ही देखते दोनों की बहस इतनी बढ़ जाती है कि लड़की लड़के को एक जोरदार थप्पड़ जड़ देती है।

जिसके बाद लड़का भी गुस्से में लड़की को कोहनी से मारने के लिए अपनी सीट (Delhi Metro Fight Viral Video) से खड़ा हो जाता है। लड़ाई के चलते आसपास मौजूद लोग दोनों को शांत कराने की कोशिश करते हैं लेकिन दोनों में से कोई भी मांनने को तैयार नहीं होता। आखिर में जैसे-तैसे दोनों शांत होते हैं।

लोगों ने दिए अपने रिएक्शन

Delhi Metro Fight Viral Video
Delhi Metro Fight Viral Video

लड़की को समझाते हुए एक महिला उसे गेट के पास ले जाती है और वहीं खड़ी हो जाती है। कुछ लोग लड़के को भी समझाकर और उसे शांत करके उसकी सीट पर बैठा देते हैं। लेकिन दोनों लगातार बड़बड़ाते हुए दिखाई देते हैं। वायरल वीडियो (Delhi Metro Fight Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Arhantt_pvt नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

अब वायरल वीडियो (Delhi Metro Fight Viral Video) पर लोग कमेंट कर अपने तरह-तरह के रिएक्शन देते हुए भी नज़र आए हैं। एक यूजर ने कहा- अगर ये थप्पड़ लड़के ने लड़की को मारी होती तो अब तक बवाल मच गया होता। दूसरे ने लिखा- हम लड़के है दोस्त, हमारे साथ ऐसा ही होता है। तीसरे ने लिखा- दिल्ली मेट्रो में यह रोज की बात है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel 'PUNJAB KESARI' को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Related Stories

No stories found.
logo
Punjab Kesari
www.punjabkesari.com