Man creativity viral video : सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर कई तरह की वीडियो देखने को मिल जाती है। कुछ तो ऐसी होती है, जो हमारी कल्पना से कहीं आगे होती हैं। कुछ हमें हैरान कर देती हैं तो वहीं कुछ वीडियो (Man creativity viral video) ऐसी होती हैं जिसे देख हमें अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने ऐसी कलाकारी की हैं कि उसके लिए लोग तारीफ करते नहीं थक रहे है।
शख्स ने बनाई गजब की कला
Say it with flowers, on the moo moove
pic.twitter.com/4lgVOIdUzg— Science girl (@gunsnrosesgirl3) June 18, 2024
Courtesy: @gunsnrosesgirl3
आपको कलाकार तो हर राज्य, हर शहर और हर गली में मिल जाएगा, लेकिन क्या आपने जानवर के ऊपर कलाकारी के बारे में सुना हैं? इस वायरल वीडियो में कुछ ऐसा ही हुआ है। जी हां, वीडियो में एक काले रंग की गाय नजर आ रही है। एक शख्स ने उसी गाय पर अपनी कलाकारी दिखा दी हैं। कला में एक लड़का हाथ में फूलों का गुलदस्ता लिए लड़की को पकड़ाते हुए दिखाया गया हैं। वीडियो (Man creativity viral video) को ध्यान से देखने पर मालूम पड़ता है कि इसमें एक लड़का किसी लड़की को फूल देकर प्रपोज कर रहा है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
कमेंट्स में लोगों ने की तारीफ
इस वीडियो (Man creativity viral video) को एक्स पर @gunsnrosesgirl3 नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। इस वीडियो पर तक 7 लाख से ज्यादा व्यूज़ आ चुके हैं। कमेंट में एक यूजर ने लिखा- जिसने भी यह किया है वह काफी चालाक है। तारीफ करते हुए दूसरे यूजर ने लिखा- मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। तीसरे यूजर ने लिखा- वाह, क्रिएटिविटी अपने पीक पर है। वहीं वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- एक आदमी इतना क्रिएटिव कैसे हो सकता है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।