जब अचानक घर में घुसा विशालकाय सांप, वीडियो देख कांप जाएगी आपकी रूह Snake Entered Home

जब अचानक घर में घुसा विशालकाय सांप, वीडियो देख कांप जाएगी आपकी रूह

Snake entered home

Snake entered home : एक व्यक्ति के जीवन में किस तरह की परिस्थिति आ जाए, इसका अनुमान तो कोई भी नहीं लगा सकता। खतरा कभी भी मंडरा सकता हैं, चाहे आप घर में हो या फिर आप बाहर हो। जैसे आप भी अपने घर में आराम फरमाते होंगे, उसी तरह से एक मां भी अपने बच्चें को बड़े प्यार से झूले में झूला रही थी। लेकिन अचानक कुछ ऐसा हो जाता हैं कि ये देखकर तो सभी की रूह कांप जाए। इसका वीडियो (Snake entered home)  भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या इस वीडियो में जो इतना डराने वाले हैं, तो चलिए आपको बताते हैं।

यहां देखे वायरल वीडियो

Courtesy :  @cctvidiots

वायरल वीडियो (Snake entered home) में देखा जा सकता हैं कि एक मां अपने बच्चे को झूले में झूला रही है। वो खुद भी बच्चे के साथ लेटी होती है उसके बाद वो नीचे उतरकर बैठ जाती है। वो फिर से बच्चे को झूलाने लगती है। लेकिन कुछ देर बाद ही अचानक से उस कमरे में विशालकाय सांप घुस आता हैं। जिसे देख महिला घबराते हुए अपने बच्चे को पकड़ती हैं और वहां से भागने लगती है।

वीडियो पर 1 लाख से ज्यादा व्यूज़

इस वीडियो (Snake entered home)  को एक्स पर @cctvidiots नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। वीडियो को 1 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद कई लोग इसपर कमेंट कर रहे हैं। जिसमें से एक यूजर ने लिखा- इस वीडियो को समझने के लिए मुझे कई बार देखना पड़ा। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा- यह काफी डरावना है। कमेंट में तीसरे यूजर ने लिखा- मां का 6th सेंस काफी कमाल का होता है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।