VIRAL

 Banaras Best Food: अगर इस सावन आप बनारस घूमने जाएं तो जरुर खाएं ये 5 लाजवाब पकवान

By PRIYA MISHRA

JUL 03, 2024

यह तो हम सब जानते हैं कि बनारस विश्व के सबसे प्राचीन शहरों में से एक है

यह शहर ना केवल अपने मशहूर गंगा घाट बल्कि मंदिरों के लिए भी बहुत प्रचलित है

आज हम आपको बनारस के 5 ऐसे मशहूर पकवानों के बारे में बताएंगे जिन्हें आपको जरूर चखना चाहिए

बनारस में हर गली में सुबह के वक्त आपको लोग पूड़ी सब्जी और जलेबी खाते हुए दिखेंगे

ओस की बूंदों से बनी मलाईया यह आपको बनारस के हर घाट पर मिल जाती है

इसे बनाने के लिए दूध में चीनी मिलाकर उसे ओस में रख दिया जाता है

बनारस में मिलने वाली मलाई पूड़ी भी बहुत ज्यादा मशहूर है यह एक स्वीट डिश मानी जाती है 

बनारस जाने का प्लान कर रहे हैं तो वहां की टमाटर चाट खाना बिल्कुल ना भूलें

बनारस की लस्सी बहुत मशहूर है और यह दूध दही रबड़ी मेवा इत्यादि को मिलाकर बनाई जाती है