Vastu Tips

बुधवार के दिन खरीदें ये चीजें, बप्पा होंगे खुश

By Aastha Paswan

June, 26, 2024

Source: Google

इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने का विधान है। आइए जानते हैं कि बुधवार के दिन किन चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है?

कई ऐसी चीजें होती हैं जिसे बुधवार के दिन खरीदना शुभ माना जाता है। इन चीजों को खरीदने से भगवान गणेश भी प्रसन्न होते हैं।

बुधवार के दिन हरा धनिया, हरी मिर्च और पपीता खरीदना शुभ होता है। ऐसा करने से कुंडली में बुध मजबूत होते हैं।

बुधवार को पपीते और हरी मिर्च खरीदने से कारोबार में इजाफा होता है। इसके साथ ही, धन वैभव की प्राप्ति होती है।

बुधवार के दिन सोना खरीदना भी शुभ होता है। इससे आपका भाग्य उदय होता है और किस्मत साथ देती है।

बुधवार को दवाएं खरीदने से मानसिक परेशानियां दूर होती हैं। इसके साथ ही, बर्तन खरीदने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं।

ऐसा कहा जाता है कि बुधवार के दिन जूते-चप्पल नहीं खरीदना चाहिए। इसे खरीदने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।