CRICKET

जान जोखिम में डाल कर टीम इंडिया के पास पहुंचा फैंस

By PRAGYA BAJPAI

JULY 5, 2024

4 जुलाई को टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद घर वापसी हुई 

टीम पहले दिल्ली आयी फिर वहाँ से विक्ट्री परेड के लिए मुंबई रवाना हो गयी 

मुंबई में टीम इंडिया का ज़ोरदार स्वागत किया गया, पूरा शहर सड़क पर उतर आया 

टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक ओपन बस में विक्ट्री परेड की 

इस दौरान इतनी भीड़ में टीम इंडिया के एक फैन ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया 

यह फैन परेड के दौरान टीम की फोटो खींचने के लिए काफी ऊँचे पेड़ पर चढ़ गया 

फैन को पेड़ पर चढ़ा देख टीम इंडिया के खिलाड़ी भी हैरान रह गए 

सभी खिलाड़ी उस फैन से बात करते भी नज़र आये 

विक्ट्री परेड के बाद टीम इंडिया का वानखेड़े स्टेडियम में भव्य स्वागत और सम्मान किया गया, और प्राइज मनी भी दी गयी