Health

पेट में हो गया है Infection? तो खाएं ये 5 फल

By- Khushboo Sharma

July 05, 2024

खराब खानपान के कारण पेट में इन्फेक्शन की समस्या होने लगती है। ऐसे में पेट के इन्फेक्शन को ठीक करने के लिए आप कुछ फलों का का सेवन कर सकते हैं

केला पेट में इन्फेक्शन होने पर केले का सेवन कर सकते हैं। केले में पोटेशियम और कार्ब्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इंफेक्शन को ठीक करने में मदद करते हैं

संतरा संतरा पेट के लिए फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पेट की समस्या को दूर करते हैं। साथ ही, संतरा इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है

अनार अनार खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही, अनार पेट से जुड़ी परेशानियों को दूर करता है। अनार में मौजूद एंटी-इंफ्लामेटरी गुण पेट के इंफेक्शन को ठीक करने में मदद करते हैं

सेब सेब पेट के इंफेक्शन को ठीक करने में मदद करते हैं। साथ ही, इसे खाने से आंतों का जख्म और सूजन भी ठीक होती है