Viral

ऐसे करें शरीर की गर्मी को कम

By- Khushboo Sharma

July 02, 2024

गर्मियों के मौसम में शरीर की गर्मी अधिक हो जाती है। शरीर का तापमान बढ़ने के कारण आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। आज की स्टोरी में जानिए ऐसे उपायों के बारे में जो शरीर की गर्मी को कम करते हैं

छाछ गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए छाछ का सेवन कर सकते हैं। छाछ की तासीर ठंडी होती है, जिससे शरीर का तापमान कम होता है

नारियल पानी शरीर की गर्मी को कम करने के लिए नारियल पानी पी सकते हैं। नारियल पानी को विटामिन और मिनरल्स का अच्छा सोर्स माना जाता है, जिससे शरीर ठंडा रहता है

अजवाइन के पत्ते अजवाइन के पत्ते शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। अजवाइन में आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं

पैर धोएं शरीर की गर्मी को कम करने के लिए आप ठंडे पानी से पैर धो सकते हैं। इसके लिए टब में पानी भरें और इसमें बर्फ के टुकड़ों को डाल दें। अब 20 मिनट तक पैरों को पानी में डूबा कर रखें

हरी सब्जियां खाएं शरीर में गर्मी को कम करने के लिए हरी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। सब्जियां शरीर के तापमान को कम करने में मदद करते हैं

पानी से भरपूर चीजें खाएं शरीर की गर्मी को कम करने के लिए पानी से भरपूर चीजों का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए खीरा, तरबूज, नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं