Vastu Tips

जानें, पीपल के पेड़ के नीचे कौन सा दीप जलाएं?

By Aastha Paswan

June, 30, 2024

Source: Google

मान्यता के अनुसार, पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का वास रहता है। इस पेड़ की पूजा करने से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।

पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।

पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से शनि की दशा समाप्त होने लगती है।

कई लोग धन की कमी का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जालना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

कुंडली में शनि दोष होने पर पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना चाहिए। शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है।

पीपल के पास दीपक जलाने के बाद 7 बार परिक्रमा करना चाहिए। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।

शनिवार और गुरुवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से परिवार में सुख- समृद्धि का आगमन होता है।