Vastu Tips

भोलेनाथ की पूजा करते समय करें इस स्त्रोत का पाठ

By Aastha Paswan

July, 01, 2024

Source: Google

सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित है। इस दिन शिव जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। भक्तगण इस दिन व्रत का पालन भी करते हैं।

जिस पर भी भगवान शिव की कृपा होती है, उसे सारे संकटों से छुटकारा मिलता है और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

शिव जी की पूजा करते समय उन्हें बेलपत्र, गंगाजल, फूल आदि अर्पित करें। ऐसा करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों को शुभ फल प्रदान करते हैं।

वहीं, इस दिन शिव जी की पूजा करते समय माता पार्वती की भी पूजा करें। ऐसा करने से भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

सोमवार के दिन शिव जी की पूजा करते समय शिवाष्टकम स्तोत्र का पाठ जरूर करें। इस स्तोत्र का पाठ करने से शिव जी सारी परेशानियां हरते हैं।

इस स्तोत्र का पाठ करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसके साथ ही आर्थिक रूप से भी लाभ मिलते हैं।

कुंडली में चंद्रमा के कमजोर होने से कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सोमवार के दिन शिव जी की पूजा करने से चंद्रमा मजबूत होते हैं।

इस दिन जरूरतमंद लोगों को भोजन और वस्त्रों का दान करें। ऐसा करने से शिव जी कृपा बरसती है और जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है।