Covid-19 महामारी के बाद अब एक और नया मामला विदेशों में सामने आने लगा है। Monkeypox नामक बीमारी के एक दर्जन से अधिक संदिग्ध मामले कनाडा के क्यूबेक प्रांत में मिले हैं। स्वास्थ्य अधिकारी मंकीपॉक्स के मामलों की जांच कर रहे हैं। यह एक दुर्लभ लेकिन संभावित रूप से गंभीर वायरस है। इस गंभीर बीमारी के मामले यूएस के साथ ही ब्रिटेन, पुर्तगाल और स्पेन आदि में भी सामने आए हैं।चलिए आपको बताते हैं गंभीर वायरस के बारे में...
यूरोपीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इस सप्ताह के शुरू में इसके दर्जनों मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं संयुक्त राज्य अमेरिका ने बुधवार को एक व्यक्ति में मंकीपॉक्स के मामले की पुष्टि की है, इसने हाल ही में कनाडा की यात्रा की थी। अभी क्यूबेक शहर में सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी कम से कम 13 मामलों की जांच कर रहे हैं।
इसके अलावा इस बीमारी के क्या है लक्षण
सीडीसी यानी US Centers for Disease Control and Prevention के अनुसार, बीमारी अक्सर फ्लू जैसे लक्षणों जैसे बुखार, मांसपेशियों में दर्द और सूजन लिम्फ नोड्स से शुरू होती है, इससे पहले चेहरे और शरीर पर चिकन पॉक्स जैसे दाने हो जाते हैं।
कैसे फैल सकता है वायरस
सीडीसी ने बताया कि यह रोग किसी संक्रमित व्यक्ति के शारीरिक तरल पदार्थ या घावों या फिर शेयर किए गए सामान (जैसे कपड़े और बिस्तर) के संपर्क में आने से फैल सकता है। वहीं यह भी कहा गया है कि मंकीपॉक्स के मामले सबसे अधिक यौन संपर्क में आने से फैल रहे हैं। पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुषों में कई यूरोपीय मामलों का पता चला है।
कैसे करें बचाव
बढ़ते मंकीपॉक्स के मामलों में बीच, विशेष तौर पर इसका ध्यान रखा जा सकता है। अगर किसी व्यक्ति में इस तरह के लक्षण दिखाई देते हैं तो उसके संपर्क में न आएं। साथ ही उसके यूज किए गए किसी भी समान का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। इसके अलावा ऐसे किसी भी मामले की जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग से तुरंत संपर्क किया जाए
यूके में मंकीपॉक्स के नौ मामले
यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) ने बुधवार को कहा कि यूनाइटेड किंगडम में 6 मई से अब तक मंकीपॉक्स के नौ मामलों का पता चला है। वहीं स्पेन और पुर्तगाल ने भी बुधवार को पहले घोषणा की थी कि उन्होंने मंकीपॉक्स के 40 से अधिक संदिग्ध या पुष्ट मामलों की पहचान की है।