रोम : इटली में सोमवार को कोरोना वायरस से 349 लोगों की मौतें हुईं। इससे देश में इस वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,158 हो गई। यह जानकारी आधिकारिक आंकड़े में सामने आयी है।
इटली में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़ कर 27,980 हो गई है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को दर्ज हुए मृतकों की संख्या के दोगुने से अधिक हो गई है।
पिछले दो दिनों में देश में 700 से अधिक मौतें सामने आयी हैं। इटली के लोम्बार्डी क्षेत्र में 1,420 मौतें हुई हैं। यह इटली में अब तक हुई कुल मौतों का 66 प्रतिशत है।


Download Android App
Download iOS App


