पूर्वी इंडोनेशिया के पापुआ में गुरुवार को 6.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गए। अमेरिकी भूगर्भ एजेंसी ने कहा कि इस दौरान सुनामी को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक पापुआ प्रांत में अबेपुरा शहर से करीब 250 किलोमीटर पश्चिम में स्थानीय समयानुसार रात 12 बजकर 46 मिनट पर भूकंप आया।
यह जमीन से 12 किलोमीटर नीचे था। अबेपुरा में भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया लेकिन अधिकांश लोगों को इसका पता नहीं चला। अबेपुरा निवासी अरुल फिरमनस्याह ने एएफपी को बताया, “मैं घर पर तब जागा हुआ था लेकिन मुझे यह महसूस नहीं हुआ और न ही मेरा कोई पड़ोसी बाहर निकला।” भूकंप से जानमाल के किसी नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



