लुबुम्बाशी (कांगो) : कांगो गणराज्य में ईंधन लेकर जा रही एक मालगाड़ी झरने में गिरने से करीब 33 लोगों के मारे जाने की आशंका है। संयुक्त राष्ट्र की रेडियो ‘ओकापी’ के अनुसार कटांगा में हुए इस हादसे में 33 लोग मारे गये हैं जबकि कुछ अन्य घायल हुए हैं और कुछ लोग झुलस गये हैं।
संसाधन समृद्ध लुआलबा प्रांत के खनिज मंत्री जीन-मेरी शिजांगा ने पहले दिए बयान में कहा था। ‘‘अभी तक आठ लोग मारे गये हैं और कई अन्य घायल हैं. मृतकों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ने की आशंका है।’’ कटांगा में लुबुम्बाशी से लुएना जा रही इस ट्रेन में सवार सभी लोग अवैध रूप से यात्रा कर रहे थे।
कटांगा ने पिछले दिनों कई घातक ट्रेन दुर्घटनाएं देखी हैं. 2014 में, माल ढुलाई की गाड़ी पटरी से उतर गई जिसमें 74 लोगों की मौत हो गई और 163 घायल हो गए, लेकिन अधिकारियों के मुताबिक, रेड क्रॉस ने 200 लाशों को दफन किया था। वहीं राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने एक महीने बाद 136 लोगों की मौत की बात कही थी। जुलाई 1987 में एक और ट्रेन दुर्घटना हुई थी। जाम्बियन सीमा के पास ट्रेन एक ट्रक से टकरा गई, जिसमें 150 लोगों की मौत हो गई थी।