पाकिस्तान के विदेश मंत्री महमूद कुरैशी ने एक कार्यक्रम में कहा कि अमेरिका-पाकिस्तान के रिश्ते अफगानिस्तान में संघर्ष के कारण बिगड़े है और इसमें बदलाव लाना होगा क्योंकि इस क्षेत्र के लिए द्विपक्षीय संबंध बहुत महत्वपूर्ण हैं।
कुरैशी ने गुरुवार को सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टूडेंट्स कार्यक्रम में कहा, “अफगानिस्तान में शांति स्थापित करने के लिए हमारे सामने एक और दमदार कारण है। अफगानिस्तान मुद्दे पर पाकिस्तान और अमेरिका की आपसी रिश्ते लम्बे समय से खराब चल रहे हैं। हम चाहते हैं कि इन रिश्तों को सुधारा जाए क्योंकि इस क्षेत्र के लिए पाकिस्तान-अमेरिका के संबंध बेहद महत्वपूर्ण हैं।”
उन्होंने कहा वर्ष 2018 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पाकिस्तान को सुरक्षा सहायता में लगभग एक अरब तीस करोड डॉलर देने का आदेश दिया। जिसे बाद में अमेरिकी सुरक्षा हितों के खिलाफ जाने पर रद्द कर दिया गया था।


Download Android App
Download iOS App



