बमाको : अलकायदा की माली शाखा ने छह विदेशी बंधकों के जिंदा होने के सबूत वाला एक वीडियो रिलीज किया है, जिसमें एक वृद्ध ऑस्ट्रेलियाई सर्जन आर्थर केनेथ इलियट और फ्रांसीसी महिला सोफी पेत्रोनिन भी शामिल हैं। एक अमेरिकी निगरानी समूह ‘साइट’ ने यह जानकारी दी है।
16 मिनट, 50 सेकंड का है ये वीडियो
साइट ने कहा है कि कल टेलीग्राम पर नुसरत अल-इस्लाम वल मुस्लिमीन ने 16 मिनट, 50 सेकंड का एक वीडियो रिलीज किया। इस समूह को इस्लाम और मुस्लिमों का समर्थन करने के लिए भी जाना जाता है। अन्य चार बंधकों में दक्षिण अफ्रीका के स्टीफन मैकगाउन, रोमानिया के लुलियन घेरगट, स्विस मिशनरी बीट्राइस स्टॉकली और कोलंबियाई नन ग्लोरिया सिसलिया नार्वेज अर्गाेती दिख रहे हैं।
पहले किसी भी गुट ने फ्रांसीसी महिला पेत्रोनिन के अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली थी। पेत्रोनिन का वर्ष 2016 के आखिर में माली के उथरी शहर गाओ में हथियार से लैस व्यक्तिओं ने अपहरण कर लिया था, जहां वह कुपोषित बच्चों के लिए एक संगठन भी चलाती थीं। यह वीडियो फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैन्युएल मैक्रों के आज माली पहुंचने से ठीक पहले जारी किया गया है। साथ ही इसमें दावा किया गया है कि इन बंधकों की रिहाई के लिए अब तक वास्तविक बातचीत शुरू नहीं हुई है।