BREAKING NEWS

रामनवमी शोभायात्रा पर बंगाल के 2 शहर, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में हिंसा, छत से हुई पत्थरबाजी आगजनी में कई घायल ◾जम्म कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- 'अगस्त 2019 के बाद लोग जम्मू-कश्मीर में बदलाव महसूस कर रहे हैं'◾जम्म कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- 'अगस्त 2019 के बाद लोग जम्मू-कश्मीर में बदलाव महसूस कर रहे हैं'◾CM योगी ने कहा- 'धर्म कर्तव्य का बोध कराता, नैतिक मूल्यों से भी जोड़ता'◾प्रतिनिधि जी20 शेरपा बैठक और केरल में होने वाली अन्य कार्यक्रमों को लेकर दिखे उत्सुक◾रियल एस्टेट क्षेत्र की बढ़ी मुश्किलें, रेपो दर में वृद्धि जारी◾कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा - 'राहुल के खिलाफ द्रुत गति से हो रही प्रतिशोध की कार्रवाई'◾विश्व बैंक ने किया खुलासा- सुधारों को तेजी से लागू करने का लाभ भारत को आर्थिक वृद्धि के रूप में मिलेगा◾केंद्र की वर्तमान भाजपा सरकार ने लोकतंत्र को 'कचरे के डिब्बे' में डाला : AAP ◾मनीष तिवारी का लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह, वन संरक्षण विधेयक पर संसदीय नियमों और प्रक्रियाओं का पालन हो◾सचिन पायलट बोले- 'राहुल गांधी की आवाज दबाना चाहती है केंद्र सरकार'◾अमृतपाल के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिए गए 348 लोग रिहा : पंजाब सरकार◾दिल्ली में 12 ‘स्कूल ऑफ एप्लाइड लर्निंग’ स्थापित किए जाएंगे, व्यावहारिक पहलुओं पर दिया जाएगा ध्यान : आतिशी◾रामनवमी पर जहांगीरपुरी में बड़ी संख्या में लोगों के मार्च के बाद दिल्ली पुलिस ने बड़ाई सुरक्षा ◾रामनवमी पर गुजरात में भड़की हिंसा, वडोदरा में जुलूस पर पथराव के बाद तनाव◾12 अप्रैल को पटना की अदालत राहुल गांधी को मानहानि के आरोप का जवाब देने के लिए किया तलब◾गाजियाबाद में मीट की दुकानों और बूचड़खानों के अवैध संचालन पर केंद्र और यूपी सरकार जवाब दें : इलाहाबाद HC ◾केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा- 'दिसंबर तक पूरा हो जाएगा मुंबई-गोवा राजमार्ग का काम'◾उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में बीजेपी मुस्लिमों को टिकट दे सकती है◾आम आदमी पार्टी पूरे देश में 'पीएम हटाओ, देश बचाओ' पोस्टर लगाएगी◾

America News: न्यूयॉर्क में चली गोलीबारी में कई लोग हुए घायल, एक महिला की मौत

अमेरिका में न्यूयॉर्क के चार शहरों में कुछ ही समय की अवधियों में हुई गोलीबारी की घटनाओं में कम से कम नौ लोग घायल हुए हैं और ब्रुकलिन में एक महिला की मौत हो गई है।पुलिस ने कहा, घटना दोपहर के आसपास ब्रोंक्स के मिशेल हाउस के पास शुरू हुई, जिसमें सबसे पहले एक 20 साल की महिला के दांये पैर में गोली लगी।बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला क्रिप्स गैंग की सदस्य हैं। गोली लगने के बाद उन्हें लिंकन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां अब उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।न्यूयॉर्क पोस्ट ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
जानिए किन-किन शहरों में हुई घटना  

पुलिस ने कहा,इसके बाद न्यूयॉर्क के बेडफोर्ड-स्टुवेसेंट में 445 पुलस्की स्ट्रीट पर एक महिला पर गोलियों से कई बार वार किया। पुलिस ने इस मामले के संबंध में एक 47 वर्षीय शख्स को हिरासत में लिया है।उसकी पहचान अभी तक जाहिर नहीं की गई है।लगभग उसी समय, ब्रोंक्स में 1725 ब्रुकनर बुलेवार्ड में सोतोमयोर हाउस में एक 21 वर्षीय शख्स के हाथ में गोली लगी।उसे जैकोबी मेडिकल सेंटर ले जाया गया।

पुलिस के मुताबिक, फिर दोपहर करीब 2:45 बजे अपर मैनहट्टन में एक 23 वर्षीय व्यक्ति के शरीर के बाएं हिस्से में गोली लगी, उस दौरान वह वेस्ट 142 स्ट्रीट और एजकोम्बे एवेन्यू में खड़ था, तभी स्कूटर पर सवार होकर तीन व्यक्ति वहां पहुंचे और गोली चलानी शुरू कर दी।उसे हार्लेम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

अगली घटना क्वींस की है, जहां 35-27 12 वीं स्ट्रीट पर स्थित रेवेन्सवुड हाउस में एक 33 वर्षीय व्यक्ति को दोपहर लगभग 2:48 बजे गोली मार दी गई। गोली उसके बाएं कान से होकर गुजरी। इसके बाद उसे माउंट सिनाई हॉस्पिटल ले जाया गया।पुलिस ने शाम छह बजे से पहले ब्रोंक्स के 3125 पार्क एवेन्यू में मोरिसानिया हाउस में एक और व्यक्ति को गोली लगने की जानकारी दी।इस घटना के लगभग 45 मिनट बाद ब्रुकलिन में ईगन स्ट्रीट के पास 1152 एल्टन स्ट्रीट के बाहर एक 43 वर्षीय व्यक्ति को गोली मार दी गई। वह ब्रुकडेल हॉस्पिटल में भर्ती हैं और हालत स्थिर है।