सिडनी : ऑस्ट्रेलिया के कंजरवेटिव प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शनिवार को चुनाव में उनकी पार्टी की ‘चमत्कारिक’ जीत के लिए ‘‘शांत ऑस्ट्रेलियाई लोगों’’ की प्रशंसा की। विपक्षी लेबर पार्टी ने चुनाव में हार स्वीकार कर ली है।
मॉरिसन एक छुपे रुस्तम के रूप में चुनावी प्रक्रिया में शामिल हुए थे लेकिन एक कठिन प्रचार अभियान के बाद उन्होंने लिबरल-नेशनल गठबंधन के छह साल के शासन के विस्तार की सभी बाधाओं को दूर कर दिया।
उन्होंने सिडनी में समर्थकों से कहा, ‘‘मैंने हमेशा चमत्कारों में विश्वास किया है! ऑस्ट्रेलिया कितना अच्छा है?’’
ऑस्ट्रेलियाई लेबर नेता ने हार स्वीकारी, पार्टी नेता के रूप में देंगे इस्तीफा
आपको बता दे कि इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई लेबर पार्टी के नेता बिल शॉर्टन ने शनिवार को राष्ट्रीय चुनाव में अपनी पार्टी की हार स्वीकारी और कहा कि वह पार्टी नेता के रूप में इस्तीफा देंगे।
शॉर्टन ने मेलबर्न में समर्थकों से कहा, ‘‘जाहिर है कि लेबर अगली सरकार नहीं बना पाएगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्र हित में थोड़ी देर पहले मैंने (लिबरल नेता, प्रधानमंत्री) स्कॉट मॉरिसन को बधाई देने के लिए उनसे मुलाकात की थी।’’


Download Android App
Download iOS App


