प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान के ओसाका में जी 20 शिखर सम्मेलन से इतर कई देशों के राष्ट्र प्रमुखों से मुलाकात का सिलसिला जारी है और इसी तरह के एक मौके को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने बेहद खास बनाते हुए ‘एलान’ कर दिया कि भारतीय प्रधानमंत्री बहुत अच्छे हैं।
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने को पीएम नरेंद्र मोदी के साथ सेल्फी ली और उन्होंने उसे ‘कितने अच्छे हैं मोदी’ के कैप्शन से ट्विटर पर पोस्ट की। स्कॉट ने अपनी टूटी-फूटी हिन्दी में कहा, “कितना अच्छा है मोदी।” इस सेल्फी को सोशल मीडिया पर बहुत पंसद किया जा रहा है। दोनों नेताओं की खुलकर हंसते हुए सेल्फी है।
Kithana acha he Modi! #G20OsakaSummit pic.twitter.com/BC6DyuX4lf
— Scott Morrison (@ScottMorrisonMP) June 28, 2019
वही, पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ब्राजील और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति से मुलाकात की। उन्होंने पिछले दो दिनों के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, जापान के प्रधानमंत्री शिंजे आबे और चीन के नेता शी जिनपिंग समेत विश्व के कई प्रमुख नेताओं से मुलाकात की है तथा उनके साथ द्विपक्षीय अथवा बहुपक्षीय बातचीत की है।


Download Android App
Download iOS App


