नये साल की शुरुआत मध्य अमेरिका में हाड़ कंपकंपाने वाली ठंड से हुई, जहां ठंड का 100 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। भीषण ठंड की चपेट में आने से कम से कम दो लोगों की मौत भी हुई है। नेशनल वेदर सर्विस ने ठंडी हवा को लेकर परामर्श जारी किया है। बर्फीली हवाओं का मिडवेस्ट के अधिकतर इलाकों में प्रकोप है हालांकि इसके बावजूद सैकड़ की संख्या में लोगों ने नये साल पर मिशिगन झील में डुबकी लगाई।
इस वार्षिक परंपरा में सोमवार को स्थानीय अधिकारियों की चेतावनी के बावजूद बड़ संख्या में लोग शामिल हुये। हालांकि ऐसा ही एक आयोजन शिकागो में झील पर होना था जिसे रद्द कर दिया गया। अबरदीन, साउथ डकोटा समेत मिडवेस्ट में कई जगह तापमान शून्य से नीचे है। साउथ डकोटा में तो पारा रिकार्ड तोड़ते हुये शून्य से 36 डिग्री सेल्सियस नीचे तक पहुंच गया। इससे पूर्व नये साल पर 99 साल पहले ऐसा तापमान दर्ज किया गया था। नेब्रास्का में तापमान शून्य से 26 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो 1884 के बाद से सबसे कम है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार