मार्वल स्टूडियो की फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ में मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेता चैडविक बोसमैन का कैंसर के कारण 43 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। बोसमैन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उनके परिवार ने शुक्रवार देर रात यह जानकारी दी। वह बड़ी आंत (कोलन) के कैंसर से पीड़ित थे।
— Chadwick Boseman (@chadwickboseman) August 29, 2020
परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा कि चैडविक बोसमैन अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके 2016 में आंत के कैंसर के तीसरे चरण से पीड़ित होने का पता चला था और तब से उनका इलाज चल रहा था। इसके बावजूद उनका कैंसर चौथे चरण में पहुंच गया था।’’
परिवार ने उन्हें एक सच्चा योद्धा बताया जिसने अपने संघर्ष के जरिए दर्शकों तक वे सारी फिल्में पहुंचाई, जिन्हें बेहद प्यार मिला। बयान में कहा गया कि उन्होंने पिछले चार वर्षों में अपनी सर्जरी और कीमोथेरेपी के बीच कई फिल्मों की शूटिंग की।


Download Android App
Download iOS App



