BREAKING NEWS

सुपर संडे : निकहत ने दूसरा, लवलीना ने पहला विश्व चैम्पियनशिप स्वर्ण जीता◾राहुल को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराया जाना लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं : सुखबीर बादल◾उत्तर प्रदेश पुलिस साबरमती जेल से अतीक अहमद को लेकर प्रयागराज रवाना◾MP : महाकाल को जल चढ़ाने के लिए बुजुर्ग महिला ने किया हंगामा, अंतत: पूरी हुई इच्छा◾लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसदों की कार रैली को दिखाई हरी झंडी◾JP Nadda ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा - 'कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार, दलाली, बंटवारा करने वाली, भाई-भतीजावाद एवं परिवारवादी पार्टी'◾अतीक अहमद को लेकर साबरमती जेल से निकली यूपी पुलिस, माफिया बोला - ये मेरी हत्या करना चाहते है◾'सत्याग्रह' नहीं 'दुराग्रह' : BJP का Congress पर हमला◾Ashok Gehlot ने कहा- 'तीसरी बार मुझे राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया गया, ओबीसी के लिए इससे बड़ा संदेश क्या होगा'◾Jodhpur Crime: सलमान खान को धमकी देने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार◾CM योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना,असत्य के मार्ग पर चलने वाले सत्याग्रह नहीं कर सकते◾'मन की बात' में PM Modi ने नारी शक्ति को किया सलाम◾राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द पर बोले चिदंबरम कहा- मिलेंगा चुनाव में फायदा◾ पुतिन का बड़ा बयान, कहा- 'बेलारूस में परमाणु हथियार करेंगे तैनात' ◾CPI नेता ने BJP और RSS को हराने के लिए विपक्ष एकजुटता पर दिया जोर◾कांग्रेस ने किया बड़ा ऐलान, कर्नाटक में पार्टी की सरकार बनने पर मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण बहाल करेंगे◾खरगे ने BJP के OBC समुदाय के अपमान वाले बयान पर किया पलटवार, भगोड़ों की निंदा करने पर इतना दर्द क्यों◾ खालिस्तान को लेकर प्रदर्शनों पर भारत ने कनाडा के उच्चायुक्त को किया तलब, 'कही स्पष्टीकरण की बात'◾राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराने के बाद कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन ◾सरकार ने पान मसाला, तंबाकू पर अधिकतम GST सेस की सीमा तय की◾

अमेरिका के विदेश मंत्री ब्लिंकन पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को श्रद्धांजलि देने के लिए जापान जाएंगे

जापान में इन दिनों राजनीतिक हलचल पैदा हो रखी हैं। क्योंकि कुछ दिन पहले जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दि गई थी । हालांकि, इस घटना से पूरे विश्व में शोक की लहर पैदा हो गई थी।बताया जा रहा है कि अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को श्रद्धांजलि देने के लिए अगले सप्ताह जापान जाएंगे। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

शिंजो आबे को श्रद्धांजलि देने के लिए जाएंगे अमेरिकी विदेश मंत्री

ब्लिंकन सोमवार को टोक्यो जाएंगे और आबे को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और जापान के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। ब्लिंकन एशिया के दौरे पर हैं और अब उनका दौरा समाप्त हो रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइज ने एक बयान में कहा, ‘‘विदेश मंत्री ब्लिंकन टोक्यो जाएंगे और पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत शिंजो आबे की हत्या से दुखी जापान की जनता के प्रति संवेदना व्यक्त करेंगे, साथ ही वह देश के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात भी करेंगे।’’ उन्होंने कहा,‘‘अमेरिका-जापान के बीच संबंध हिंद-प्रशांत में शांति और स्थिरता के आधार हैं।’’

 ब्लिंकन जापान जाने वाले अमेरिका के सबसे वरिष्ठ नेता होंगे

ब्लिंकन इस वक्त थाइलैंड में हैं, इससे पहले वह शुक्रवार को जी20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए इंडोनेशिया में थे, उसी दौरान आबे को गोली मारी गई थी। आबे की हत्या के बाद ब्लिंकन जापान जाने वाले अमेरिका के सबसे वरिष्ठ नेता होंगे। ब्लिंकन ने शनिवार को बाली में कहा था कि आबे की हत्या विश्व के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। ब्लिंकन ने आबे की दूरदृष्टि की सराहना की थी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा था, ‘‘आबे एक परिवर्तनकारी नेता थे, उनका कद वैश्विक नेता का था।’’