कोलकाता : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक अलर्ट जारी करते हुए देश के पूर्वी हिस्से में भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा के सभी एहितयाती कदम उठाये हैं ताकि कोई भी ‘आपराधिक या आतंकी तत्व’ भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव का फायदा उठकर सीमा पार न कर पाए। बीएसएफ ने बुधवार को यह जानकारी दी।
बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के बीच 2,216.7 किलोमीटर लंबी सीमा है जिसके एक बड़े हिस्से पर बाड़ नहीं है। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि सुंदरबन के नदी वाले सीमावर्ती क्षेत्रों में भी गश्त बढ़ा दी गयी है। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने भारत-बांग्लादेश सीमा पर अलर्ट जारी किया है और सभी एहतियाती कदम उठाये हैं ताकि पश्चिमी सीमा की नाजुक स्थिति का फायदा उठाकर कोई भी आपराधिक या आतंकी तत्व (पूर्वी)सीमा पार कर इस तरफ न आ जाएं।’’


Download Android App
Download iOS App



