सैन्टियागो : चिली के राष्ट्रपति सेबस्टियन पिनेरा ने सोमवार को देश में करीब एक सप्ताह से लागू आपातकाल को हटाने की घोषणा की। इस घोषणा के बाद भी देश में विरोध-प्रदर्शन जारी रहे। यह घोषणा शनिवार को आधी रात में की गई, जिसके बाद एक सप्ताह से रात में लगे कर्फ्यू को हटा लिया गया। दो दिन पहले लाखों लोग आर्थिक और राजनीतिक बदलाव की मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए थे।
चिली इस समय दशक के सबसे बुरे तनावग्रस्त माहौल से गुजर रहा है जिसे देखते हुए पिछले सप्ताह देश में आपातकाल और कर्फ्यू लागू कर दिया गया था। मेट्रो के किराए में अचानक बढ़ोत्तरी के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन ने आंदोलन का रुप ले लिया।
राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से किए गए एक ट्वीट के अनुसार, आपातकाल में कई क्षेत्रों में 20,000 सैनिकों को तैनात किया गया था। उन सभी इलाकों से सेना को वापस बुला कर आपातकाल हटाया जा रहा है। बहरहाल, रविवार को भी प्रदर्शन जारी रहे और हजारों लोग सड़कों पर विरोध करते नजर आए।


Download Android App
Download iOS App


