BREAKING NEWS

पंजाबी सिंगर बब्बू मान का ट्विटर अकाउंट इंडिया में बैन, सामने आई ये वजह◾कांग्रेस और विपक्षी दलों ने BJP को घेरने को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की◾ आज CM ममता बनर्जी का केंद्र सरकार के भेदभावपूर्ण व्यवहार को लेकर करेंगी धरना प्रदर्शन◾ अडाणी मुद्दे को लेकर विपक्ष का जोरदार हंगामा, लोकसभा की कार्रवाही 2 बजे तक स्थगित, कामकाज पर नहीं हुई कोई चर्चा◾दिग्विजय ने कहा- राहुल गांधी जी आप मेरे घर में रह सकते है ◾अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- देश में राज करना अपना जन्म सिद्ध अधिकार समझते हैं राहुल गांधी◾SC वर्ग के धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों को भी अनुसूचित जाति श्रेणी में रखे जाने के लिए संविधान में संशोधन हो - मंत्री◾ कपिल सिब्बल ने PM मोदी के बयान पर किया पलटवार, JDU और UBT जैसे दल पहले आपके सहयोगे थे, अब वे भ्रष्ट है◾कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाया PM मोदी पर ‘भ्रष्टाचारी भगाओ अभियान’ चलाने का आरोप ◾Prayagraj: अतीक अहमद के भाई को सता रहा हत्या का डर, अशरफ बोला- 2 हफ्ते में मार दिया जाऊंगा◾अखिलेश यादव और दोस्त आरिफ सारस से मिलने पहुंचे कानपुर चिड़ियाघर, नहीं मिली अनुमति◾विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में◾दवा की गुणवत्ता को लेकर 18 फार्मा कंपनियों के लाइसेंस निलंबित◾'माफिया अतीक को पहली बार किसी मामले में हुई सजा', जानिए ! कौन-कौन सी लगाई गई है धाराएं ◾आज का राशिफल (29 मार्च 2023)◾प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष की एकता पर निशाना साधा◾कांग्रेस की धुरी है गांधी परिवार, पार्टी को एकजुट रखती है : मुख्यमंत्री गहलोत◾महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सत्तारूढ़ गठबंधन के अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया पर सावरकर की लगाई तस्वीर ◾दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, भाजपा ने केजरीवाल पर बोला हमला◾जी20 की बैठक के लिए विदेशी मेहमान पहुंचे रामनगर ◾

ट्रंप के मध्यस्थता वाले प्रस्ताव को चीन ने किया खारिज, कहा-किसी तीसरे पक्ष की जरूरत नहीं

चीन और भारत के बीच मौजूदा सीमा संबंधी गतिरोध समाप्त करने को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मध्यस्थता के प्रस्ताव पर चीन ने प्रतिकिया दी है। भारत के बाद चीन ने भी शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति के मध्यस्थता प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि भारत और चीन आपस में किसी भी विवाद को हल कर सकते हैं। 

दरअसल, ट्रम्प ने बुधवार को भारत और चीन के बीच सीमा विवाद में मध्यस्थता करने की अचानक पेशकश की और कहा कि वह दोनों पड़ोसी देशों की सेनाओं के बीच जारी गतिरोध के दौरान तनाव कम करने के लिए ‘‘तैयार, इच्छुक और सक्षम’’ हैं। अमेरिका के इस प्रस्ताव पर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा कि दोनों देश मौजूदा सैन्य गतिरोध सुलझाने के लिए तीसरे पक्ष का ‘‘हस्तक्षेप’’ नहीं चाहते हैं। 

झाओ ने संवाददाता सम्मेलन में ट्रम्प के प्रस्ताव के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘चीन और भारत के बीच सीमा संबंधी तंत्र और संवाद माध्यम हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम वार्ता एवं विचार-विमर्श के जरिए समस्याओं को उचित तरीके से सुलझाने में सक्षम हैं। हमें तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है।’’ 

चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर ‘अच्छे मूड’ में नहीं हैं PM मोदी : डोनाल्ड ट्रम्प

वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर लद्दाख और उत्तरी सिक्किम में अनेक क्षेत्रों में भारत और चीन दोनों की सेनाओं ने हाल ही में सैन्य निर्माण किये हैं। इससे गतिरोध की दो अलग-अलग घटनाओं के दो सप्ताह बाद भी दोनों के बीच तनाव बढ़ने तथा दोनों के रुख में सख्ती का स्पष्ट संकेत मिलता है। 

भारत ने कहा है कि चीनी सेना लद्दाख और सिक्किम में एलएसी पर उसके सैनिकों की सामान्य गश्त में अवरोध पैदा कर रही है। भारत ने चीन की इस दलील को भी पूरी तरह खारिज कर दिया है कि भारतीय बलों द्वारा चीनी पक्ष की तरफ अतिक्रमण से दोनों सेनाओं के बीच तनाव बढ़ा। 

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत की सभी गतिविधियां सीमा के इसी ओर संचालित की गयी हैं और भारत ने सीमा प्रबंधन के संबंध में हमेशा बहुत जिम्मेदाराना रुख अपनाया है। विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारत अपनी सम्प्रभुता और सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।