कोरोना फैलाने के आरोप पर चीन ने किया ट्रम्प पर पलटवार, बताया – बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित

Summary :

चीन ने विश्वभर में कोविड -19 संक्रमण फैलाने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नये आरोपों का जोरदार विरोध करते हुए कहा है कि यह बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है।

चीन ने विश्वभर में कोविड -19 संक्रमण फैलाने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नये आरोपों का जोरदार विरोध करते हुए कहा है कि यह बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है। 
चीन के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान जारी करके कहा,‘‘ यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अमेरिकी पक्ष ने कोरोना को लेकर देश पर आधारहीन आरोप लगाये हैं। उसने हमारे खिलाफ भ्रांतियां फैलाने और हमें कमतर आंकने के लिए संयुक्त राष्ट्र को मंच की तरह इस्तेमाल किया है। उसका यह कदम राजनीति से प्रेरित है। हम उसके आरोपों का जोरदार रूप से खंडन करते हैं।’’
 कोविड-19 को विश्व भर में फैलाने को लेकर एक बार फिर ट्रम्प ने संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के 75 साल पूरे होने के अवसर पर मंगलवार को चीन पर तेज हमले किये थे। उन्होंने वर्चुअली मंच को संबोधित करते हुए कहा था कि कोरोना वायरस के संक्रमण के लिए संयुक्त राष्ट्र चीन को जिम्मेदार ठहराए। उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) पर भी जमकर हमला बोला। 
उन्होंने कहा कि इस वैश्विक मंच पर चीन का पूरा नियंत्रण है इसलिए डब्लूएचओ ने झूठ कहा कि कोरोना वायरस के मानव निर्मित होने के सबूत नहीं हैं। 

Ujjwal Jain