चीन के वुहान शहर में घातक कोरोना वायरस के चलते लगाया गया लॉकडाउन आठ अप्रैल को हटाया दिया जाएगा। इसके साथ ही हुबेई प्रांत से भी लॉकडाउन को बुधवार से खत्म कर दिया जाएगा। हुबेई से लॉकडाउन हटते ही वहां की पांच करोड़ से ज्यादा की आबादी पर लगी सभी पाबंदिया खत्म कर दी जाएंगी। वहीं वुहान में 11 करोड़ से ज्यादा की आबादी को इससे राहत मिलेगी।
वहीं, विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि विदेश से आ रहे मामलों में बढोतरी के कारण देश में संक्रमण का दूसरा दौर शुरू हो सकता है। साल 2019 में दिसंबर में सबसे पहले वुहान से ही वायरस का पहला मामला सामने आया था। वहीं बीते पांच दिनों तक एक भी मामला सामने नहीं आने के बाद सोमवार को एक मामले की पुष्टि हुई।
हुबेई प्रांत और वुहान शहर की आबादी को 23 जनवरी से कड़े लॉकडाउन में रखा गया है। लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई। अखबार पीपुल्स डेली के मुताबिक एक सरकारी नोटिस में कहा गया है कि हुबेई प्रांत के अन्य हिस्से में रह रहे लोग बुधवार से ‘ग्रीन हेल्थ कोड’ के साथ यात्रा कर सकेंगे।
हुबेई स्वास्थ्य आयोग ने मंगलवार को घोषणा की है कि वुहान के लोग आठ अप्रैल से शहर के बाहर यात्रा कर सकेंगे। हालिया दिनों में मामलों में गिरावट के बाद स्थानीय अधिकारियों ने कड़े प्रावधानों में ढील देने की घोषणा की है। हालांकि, हुबेई में सात लोगों की मौत के बाद प्रांत में कुल मृतकों की संख्या 3160 हो चुकी है।
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के मुताबिक प्रांत में 4200 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इसमें से 1203 की हालत गंभीर है और 336 लोगों की स्थिति अति गंभीर है। वुहान में 50,006 मामलों सहित हुबेई प्रांत में अब तक 67801 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। मंगलवार को एनएचसी ने 78 नए मामलों की पुष्टि की।
इसमें विदेश से आए 74 नए मामलों के साथ इस तरह के कुल मामलों की संख्या 427 हो गयी है। चीन के महामारी विशेषज्ञ ली लानजुआन ने सोमवार को मीडिया को बताया कि दूसरे देशों और क्षेत्रों से आए मामलों में बढोतरी के कारण चीन गंभीर स्थिति का सामना कर रहा है।
उन्होंने ग्लोबल टाइम्स से कहा ‘‘चीन संक्रमण के दूसरे दौर के खतरे का सामना कर रहा है क्योंकि बाहर से आने वाले मामलों की संख्या बढ़ी है। ’’ हालांकि पिछले दो महीने में बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए देश में कड़े उपायों की बदौलत बहुत सारे चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि बीमारी के दूसरे चरण की आशंका नहीं है।
वहीं, चीन की दीवार के एक हिस्से को मंगलवार को दर्शकों के लिए खोल दिया गया है।दीवार के बडालिंग खंड को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक खोला जाएगा। हर दिन 19,500 दर्शकों की संख्या सीमित की गयी है। बीजिंग से करीब 60 किलोमीटर दूर दीवार का यह हिस्सा पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसके