भारत समेत दुनियाभर में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। पड़ोसी देश नेपाल में शुक्रवार को कोरोना के एक दिन में सर्वाधिक 448 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 हजार के पार हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रलाय ने यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार नए मामलों में 24 संक्रमित महिलाएं भी शाामिल हैं। इसके साथ ही चार महिलाओं सहित 16 लोगों को आज उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। ठीक हुए लोगों की संख्या 877 है जिनमें 91 महिलाएं हैं। मंत्रालय ने कहा कि आज एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामलों के साथ अब संक्रमण के कुल मामलों की संख्या देश में 5,062 हो गई है। नेपाल में कोरोना वायरस से अब तक 16 लोगों की मौत हुई है।
बताते चले कि दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या 7,543,070 तक पहुंच गई है और कुल 422,012 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 3,562,392 लोग ठीक हो चुके हैं।