दुनियाभर में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वायरस से चलते दुनियाभर में मौत का आंकड़ा दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। दुनियाभर में वायरस से मौत का आंकड़ एक लाख के पार हो चुका है। इस बीच, फ्रांस में रोजाना कोरोना वायरस के चलते होने वाली मृतकों की संख्या में शनिवार को कमी आई।
फ्रांस के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी जेरोम सेलोमोन ने कहा कि 643 लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 13, 832 हो गई है। इससे एक दिन पहले 987 लोगों की मौत हुई थी। उन्होंने पत्रकारों से कहा, बहुत बड़ी कामयाबी मिलती दिख रही है, लेकिन महामारी ने अब भी जोर पकड़ रखा है।
बता दें, फ्रांस में कोरोना से अबतक 1,29,654 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 13,832 लोगों की जान जा चुकी है।हालांकि, करीब 26 हजार से ज्यादा लोग इस वायरस से ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, दुनियाभर में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 17,24,736 तक पहुंच गई है और 1,04,938 लोगों की जान जा चुकी है।