वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस महामारी को बुरी तरह झेल रहे अमेरिका में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अमेरिका में कोरोना वायरस से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या बुधवार को 58 लाख के पार पहुंच गई।
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार यहां इस संक्रमण से अब तक 5,800,472 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 179,150 लोगों की मौत हुई है।
अमेरिका में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित केलिफोर्निया हुआ है। यहां पर इस जानलेवा विषाणु की चपेट में अब तक 684,128 लोग आए हैं। वहीं फ्लोरिडा में 608,722, टेक्सास में 605,269 तथा न्यूयॉर्क में 431,340 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा जॉर्जिया, इलिनोइस, एरिजोना और न्यू जर्सी 190,000 से अधिक मामले दर्ज किये गये हैं।


Download Android App
Download iOS App



