दुनियाभर में कोरोना डेल्टा वेरिएंट के मामले बढ़ रहे है। कोरोना ने नए स्वरुप ने लोगों के बीच चिंता बढ़ा दी है। कोरोना को काबू करने के लिए विश्वभर में टीकाकरण की प्रक्रिया जारी है। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक ट्रेडोस अदनोम घेबियस ने सोमवार को कोविड-19 के डेल्टा संस्करण के कारण होने वाले विनाशकारी प्रकोप की चेतावनी देते हुए कहा कि वायरस के नए स्ट्रेन का तेजी से प्रसार हो रहा है।
ट्रेडोस ने जिनेवा से एक आभासी संवाददाता सम्मेलन में कहा, “पिछले हफ्ते वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के बढ़ते मामलों के लगातार चौथे सप्ताह को चिह्न्ति किया गया है। दस सप्ताह की गिरावट के बाद मौतें फिर से बढ़ रही हैं।”
सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल अक्टूबर में भारत में सबसे पहले इस वेरिएंट की पहचान की गई है। इसके बाद से इसका प्रसार लगातार जारी है। अब तक 104 देशों में इसके होने का पता लगाया जा चुका है। वह कहते हैं, “डेल्टा वेरिएंट तेजी से फैल रहा है और इससे मामलों और मौतों की संख्या में पुन: वृद्धि देखी जा सकती है।”


Download Android App
Download iOS App


