चीन में कोरोना वायरस का कहर जारी, अब तक 563 लोगों की मौत, 28 हजार से अधिक मामले सामने आए

Summary :

चीन में कोरोना वायरस का कहर जारी है। कोरोना वायरस से मरने वालो की संख्या बढ़कर 563 हो गयी है, जबकि 28,018 लोगों में इस संक्रमण के पाये जाने की पुष्टि हुई है।

चीन में कोरोना वायरस का कहर जारी है। कोरोना वायरस से मरने वालो की संख्या बढ़कर 563 हो गयी है, जबकि 28,018 लोगों में इस संक्रमण के पाये जाने की पुष्टि हुई है। इस वाइरस का कहर अब चीन के बाहर यानी अन्य देशों में भी दिखने लगा है। कोरोना वायरस के संक्रमण के करीब दो दर्जन भर से अधिक देशों में 180 से अधिक मामले सामने आए हैं। 
चीन की सरकारी स्वास्थ्य समिति ने गुरुवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। चीन की सरकारी स्वास्थ्य समिति के मुताबिक पांच फरवरी की मध्यरात्रि तक उसे 31 प्रांतों से जानकारी मिली, जिसके अनुसार कोरोना वायरस के 28,018 मामलों की पुष्टि की जा चुकी है जिसमें से 3,859 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। 563 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 1153 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। इससे पहले बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस से 490 लोगों की मौत हो गयी थी और 24,324 मामलों की पुष्टि हुई थी।

Desk Team