चीन में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। वायरस से 31 और लोगों की मौत हो गई हैं। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग से मिली जानकारी के अनुसार वायरस से 80,400 से ज्यादा मामलों की पुष्टि हुई है। अब तक 3000 से अधिक लोगों मौते हो गयी. चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बृहस्पतिवार को कहा कि बुधवार को कोरोना वायरस से 139 नए मामलों की पुष्टि हुई है ये सभी मौतें सबसे ज्यादा प्रभावित हुबेई प्रांत और उसकी राजधानी वुहान में हुई हैं।
आयोग ने कहा कि बुधवार को ही संक्रमण के 143 नए संदिग्ध मामले दर्ज हुए हैं, जबकि गंभीर मामलों की संख्या 464 घटकर 5,952 हो गई है। अब भी आशंका है कि 522 लोग इस घातक वायरस से संक्रमित हैं। चीन की मुख्य भूमि में बुधवार रात तक कोविड-19 (बीमारी का आधिकारिक नाम) के कुल 80,409 मामलों की पुष्टि हुई है।
संसद भवन में भी दिखा Coronavirus का डर, मास्क और दस्ताने पहने नजर आए सुरक्षाकर्मी
इसमें 3,012 वे लोग भी शामिल हैं जिनकी इस बीमारी से मौत हो गई है और 25,352 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 52,045 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बुधवार रात तक, बाहर से आए 20 लोगों में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना है।
एक रिपोर्ट ने खबर दी है कि बुधवार रात तक हांगकांग में 104 मामलों की पुष्टि हुई है और दो लोगों की मौत हुई है। मकाऊ में 10 और ताइवान में 42 मामलों की पुष्टि हुई है। ताइवान में एक शख्स की मौत भी हुई है। इसके अलावा हांगकांग में 43, मकाऊ में नौ और ताइवान में 12 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे गई है।