अमेरिका में कोरोना वायरस (कोविड-19) विकराल रूप ले चुका है और पिछले 24 घंटे के भीतर बुधवार को करीब 2,600 लोगों की मौत हो गई जो किसी भी देश में इस संक्रामक रोग से मरने वाले लोगों की सर्वाधिक संख्या है। अमेरिका के जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय के अनुसार, 24 घंटे में 2,569 लोगों की मौत हुई।

इसके साथ ही अमेरिका में मरने वाले लोगों की कुल संख्या 28,326 पहुंच गई है जो किसी भी देश के मुकाबले मृतकों की सबसे अधिक संख्या है। बता दें कि कोरोना वायरस से अब तक अमेरिका में 6.3 लाख लोग पॉजिटिव हैं विश्व स्वास्थ्य संगठन 11 मार्च को कोविड-19 को महामारी घोषित कर चुका है। एक खबर के मुताबिक कोविड-19 के तीन संभावित टीके चीन और अमेरिका में स्वयंसेवियों में शुरूआती जांच में तेजी से प्रगति पथ पर हैं, लेकिन अभी उन्हें लंबा सफर तय करना होगा।


Download Android App
Download iOS App


