ये आपके लिए चौंकाने वाली खबर हो सकती है पर ये हकीकत है की जिस देश में बीफ को लेकर आये दिन बवाल मचा रहता है वो खुद दुनिया के सबसे बड़े बीफ निर्यातकों में से एक है। जी हाँ भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बीफ निर्यातक है। हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत , ब्राज़ील और ऑस्ट्रेलिया के बाद इस सूची में तीसरे स्थान पर है।
फूड एंड एग्रीकल्चरल ऑर्गेनाइजेशन और ऑर्गेनाइजेशन फोर इकॉनोमिक कॉर्पोरेशन ने साझा रिपोर्ट में बताया है की भारत से वर्ष २०१६ में करीब 10.95 मिलियन टन बीफ का निर्यात किया गया और आने वाले सालों में ये आकंडे और बढ़ेंगे। रिपोर्ट में बताया गया है की वर्ष 2026 में भारत से बीफ निर्यात के आंकड़े बढ़कर करीब 12.43 मिलियन टन होने की उम्मीद है।
ऐसा जरूरी नहीं है की आने वाले समय में भारत इस सूची में ये स्थान बरकरार रखेगा हो सकता है वो पहले या दुसरे स्थान पर भी आ जाये या तीसरे स्थान से नीचे चला जाए पर हालिया आंकड़े बताते है कई देश भारत से भरी मात्र में बीफ का आयात करते है जिनमे म्यांमार जैसे देश प्रमुख है।
आपको बता दें इस बीफ निर्यात में सबसे ज्यादा भैंस के मांस होने का दावा किया गया है। लेकिन अगर कुल मिलकर देखा जाए तो कई पशुओं का मांस बीफ की श्रेणी में आता है।