डोनाल्ड ट्रंप को दोषी ठहराया
न्यूयॉर्क ग्रैंड ज्यूरी ने डोनाल्ड ट्रंप को उनके 2016 के राष्ट्रपति अभियान के दौरान एक पोर्न स्टार को पैसे देने के लिए दोषी ठहराया गया। इसके बाद वो आपराधिक आरोपों का सामना करने वाले पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बन गए चुके हैं। इतना ही नहीं अगर ट्रंप गिरफ्तार होते हैं तो गिरफ्तार होने वाले वो अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति होंगे।
2016 में पोर्न स्टार को पैसे देने का आरोप

ये पूरा मामला 2016 में पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को एक लाख तीस हजार डॉलर के भुगतान की जांच से जुड़ा है। जिसमें ट्रंप को आरोपी माना गया है। हालांकि आरोपों को सार्वजनिक नहीं किया गया है। ग्रांड ज्यूरी की जांच में पाया गया है कि 2016 में पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ने मीडिया के सामने खुलासा किया था कि 2006 में ट्रंप और उनके बीच अफेयर था। इसकी भनक लगने पर ट्रंप टीम के वकील ने स्ट्रॉर्मी को चुप रहने के लिए एक लाख तीस हजार डॉलर का भुगतान किया था।
भुगतान करने का तरीका गलत
स्ट्रॉर्मी को पैसों का भुगतान गैरकानूनी नहीं था लेकिन जिस तरीके से भुगतान हुआ। उसे गैरकानूनी माना गया क्योंकि ट्रंप के वकील ने ये रकम गुपचुप तरीके से स्ट्रॉर्मी को दी थी। आरोप है कि इस पेमेंट को गलत तरीके से पेश किया गया।
लेन देन को अपराध माना गया

वहीं अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप के वकील की ओर से इसी लेनदेन को अपराध माना गया है जिसकी जांच ट्रंप के राष्ट्रपति रहते शुरू हो गई थी। इस मुकदमे को अमेरिका में चुनाव कानूनों के उल्लंघन के तौर पर भी देखा जा रहा है।