पेरिस : फ्रांसीसी पुलिस ने बताया कि भूमध्यसागरीय शहर नीस में बृहस्पतिवार को एक गिरिजाघर के पास चाकू से किए गए हमले में दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह हुए हमले के बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस दौरान घायल होने की वजह से उसे अस्पताल ले जाया गया है।
महिला अधिकारी ने कहा कि माना जा रहा है कि हमलावर ने अकेले इस घटना को अंजाम दिया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांसीसी मीडिया रिपोर्टों से जानकारी मिली कि मृतकों में पुरुष और एक महिला शामिल हैं। नीस के मेयर क्रिश्चियन एस्ट्रोसी ने पुष्टि की है कि मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह घटना 'नोट्रे-डेम बेसिलिका के केंद्र में हुआ आतंकवादी हमला है'।
What we know so far:
- Knife attack in Nice
- 3 ppl killed in/near church
- 1 of victims decapitated
- Attacker shouted Allahu Akbar
- Atacker shot by police, alive & in custody
- Several wounded.
- Terror probe opened
- Macron on way to Nice@akhbar pic.twitter.com/UnHDGXqbbf
— Jenan Moussa (@jenanmoussa) October 29, 2020
इस घटना के बाद नेशनल असेंबली में एक मिनट का मौन रखा गया। प्रधानमंत्री असेंबली में जीन कैस्टेक्स राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को लेकर जानकारी दे रहे थे। लॉकडाउन गुरुवार रात से लागू हो रहा है। बीबीसी ने कास्टेक्स के बयान का हवाला देते हुए कहा, 'इसमें कोई शक नहीं कि यह समस्या हमारे देश के लिए एक बहुत गंभीर नई चुनौती है।'