लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

वियना हमले के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की आतंकियों को चेतावनी – ‘हम झुकेंगे नहीं’

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि उनका देश और फ्रांसीसी नागरिक ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हुई गोलीबारी के बाद ऑस्ट्रियाई लोगों के दुख की घड़ी में साथ हैं।

पेरिस : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि उनका देश और फ्रांसीसी नागरिक ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हुई गोलीबारी के बाद ऑस्ट्रियाई लोगों के दुख की घड़ी में साथ हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘हमारे दुश्मनों को पता होना चाहिए कि वे किसके साथ लड़ रहे हैं। हम झुकेंगे नहीं।’ 
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मैक्रों ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘फ्रांस के बाद, हमारे एक मित्र देश पर हमला हुआ है। यह हमारा यूरोप है। हमारे दुश्मनों को पता होना चाहिए कि वे किससे लड़ रहे हैं। हम झुकेंगे नहीं।’
इससे पहले सोमवार शाम को मध्य वियना में कई स्थानों पर गोलीबारी हुई। ऑस्ट्रियाई गृह मंत्री कार्ल नेहमर ने कहा कि गोलीबारी आतंकवादी हमला मालूम पड़ता है। गोलीबारी में सात लोग मारे गए हैं। 
फ्रांस के दक्षिणी शहर नीस के नॉट्रेडेम बेसिलिका में चाकू से किए गए हमले में तीन लोगों के मारे जाने के बाद से फ्रांस आतंकी घटनाओं को लेकर हाई अलर्ट पर है। 16 अक्टूबर को, पेरिस के उपनगरीय इलाके में एक मिडिल स्कूल के बाहर इतिहास के एक शिक्षक की सिर काटकर हत्या कर दी गई थी। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।