ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी बोले- हवाई दुर्घटना के जिम्मेदार सभी लोगों को ‘दंडित’ किया जाना चाहिए

Summary :

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन के विमान को दुर्घटनावश मार गिराए जाने के जिम्मेदार सभी लोगों को दंडित किया जाना चाहिए।

 ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन के विमान को दुर्घटनावश मार गिराए जाने के जिम्मेदार सभी लोगों को दंडित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, “इस घटना में हमारे लोगों के लिए यह काफी महत्वपूर्ण है कि जिस किसी की भी गलती या लापरवाही थी उसे न्याय का सामना करना होगा।”
रूहानी ने कहा, “जिस किसी को भी दंड मिलना चाहिए उसे अवश्य दंड दिया जाए।” उन्होंने कहा, “न्यायपालिका को विशेष अदालत का गठन करना चाहिए जिसमें उच्च रैंकिंग वाले न्यायाधीश और दर्जनों विशेषज्ञ हों… पूरी दुनिया इसे देख रही होगी।”
गौरतलब है कि पिछले बुधवार को तेहरान से उड़ान भरने के बाद यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस के एक विमान को मिसाइल से मार गिराया गया था जिसमें विमान में सवार 176 यात्री और क्रू के सदस्य मारे गए थे। अमेरिकी खुफिया जानकारी के आधार पर पश्चिमी देशों के विमान को मार गिराने के आरोपों से पहले ईरान कई दिनों तक इंकार करता रहा लेकिन शनिवार को उसने स्वीकार किया कि विमान को उसी ने मार गिराया था। 

Desk Team