हिंडनबर्ग ने अडानी ग्रुप पर रिपोर्ट के बाद एक नई रिपोर्ट लाने के संकेत दिए हैं। शॉर्ट सेलिंग फर्म ने जानकारी दी है कि जल्द ही एक और रिपोर्ट आने वाली है और इसमें बड़ा खुलासा किया जाएगा।हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी को अडानी ग्रुप पर रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें कई आरोप लगाए थे।
हिंडनबर्ग ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है और कहा है कि जल्द ही नई रिपोर्ट आने वाली है और ये रिपोर्ट कई बड़े खुलासे कर सकती है। कंपनी के ट्वीट करने के बाद ही कई लोग इसे लेकर सोच रहे हैं कि आखिर ये किस बारे में होगा।इसने पुरी दुनिया में उत्सुकता जगा दी है। कई लोग इसे अमेरिकी बैंकों के बारे में होने का अंदेशा जता रहे हैं। एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा कि उम्मीद है कि ये किसी और भारतीय कंपनी के बारे में नहीं होगा। यूजर्स ने चीनी कंपनी पर रिपोर्ट करने का सुझाव दिया है।
New report soon—another big one.
— Hindenburg Research (@HindenburgRes) March 22, 2023
दरअसल, बता दें कि कंपनी ने जबसे अडानी ग्रुप पर रिपोर्ट दिया है।अडानी ग्रुप के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली। कंपनी के शेयरों में एक महीने के दौरान भारी गिरावट देखने को मिली, जिस कारण अडानी समूह का मार्केट कैप 120 अरब डाॅलर तक नीचे चला गया।