हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक प्रमुख मीडिया हस्ती जिमी लाय को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत गिरफ्तार किया है। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह जानकारी उनके एक कर्मचारी माइक साइमन द्वारा दी गई है। मीडिया टाइकून कहे जाने वाले जिमी लाय को विदेशी शक्तियों के साथ मिलीभगत के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
हांगकांग की मीडिया कंपनियों नेक्स्ट डिजिटल और एपल डेली के मालिक लाय देश की राजनीति में लोकतंत्र समर्थक खेमे के समर्थक माने जाते हैं। लाइ चीनी शासित शहर में सबसे प्रमुख लोकतंत्र कार्यकर्ताओं में से एक हैं और बीजिंग के एक उत्साही आलोचक हैं। जिन्होंने 30 जून को हांगकांग पर व्यापक कानून लागू किए जाने को लेकर पश्चिमी देशों से निंदा की।
लाई को सोमवार तड़के ही मैन टिन में अपने घर से दूर ले जाया गया था। साथ हीं ,लाई के एक बेटे इयान को भी उसके घर पर गिरफ्तार किया गया था। पुलिस घरों की तलाशी ले रही थी। इनके साथ साथ इस कानून के तहत 10 अन्य लोगों के पकड़े जाने की आशंका जताई गई है।


Download Android App
Download iOS App



