विश्वभर में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहा है, इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि अब तक 63 देशों में ओमिक्रॉन वेरिएंट कि पुष्टि हुई है और विशेषज्ञों के मुताबिक इसके फैलने की क्षमता डेल्टा वेरिएंट के मुकाबले ज्यादा है। वहीं संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा, प्रारंभिक आंकड़ों के आधार पर ओमीक्रॉन वेरिएंट कोविड वैक्सीन की प्रभावकारिता को कम कर सकता है।
क्या ओमीक्रॉन वेरिएंट तेजी से पैर पसर रहा है?
डब्ल्यूएचओ ने 26 नवंबर को संस्करण B.1.1.1.529 को चिंता का एक प्रकार नामित किया। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक ओमीक्रॉन दक्षिण अफ्रीका में डेल्टा वेरिएंट की तुलना में तेजी से फैल रहा है। ओमीक्रॉन का प्रभाव यूनाइटेड किंगडम जैसे देशों में अधिक पाया जा सकता है। इसके साथ ही डब्ल्यूएचओ ने यह दवा भी किया कि ओमिक्रॉन वैरिएंट की कुछ विशेषताएं, इसके वैश्विक प्रसार और बड़ी संख्या में म्यूटेंट की क्षमता के कारण यह कोरोना के प्रारूप को बदल सकता है।
दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के इस नए वेरिएंट ओमीक्रॉन वायरस की संक्रमण रफ्तार की दर 3 है। जिसका मतलब है कि इस वायरस से संक्रमित होने पर एक व्यक्ति तीन अन्य लोगों को संक्रमित कर रहा है। वहीं जापान में हुई स्टडी में ओमिक्रॉन की संक्रमण दर 4.2 पाई गई है।
क्या ओमीक्रॉन संक्रमण बेहद खतरनाक हैं?
डॉक्टरों ने ओमाइक्रोन रोगियों को थकान और सिरदर्द जैसे लक्षणों के साथ रिपोर्ट किया है वहीं डेल्टा से संक्रमित लोगों में हार्ट अटैक और श्वसन समस्या जैसे गंभीर लक्षण पाए गए थे। जानकारी के मुताबिक ओमीक्रॉन के मामले पहले की लहरों की तुलना में बहुत कम हैं। इस संक्रमण से ग्रस्त मरीज ऑक्सीजन या वेंटिलेटर पर बहुत कम पहुंचते हैं, वहीं डेल्टा के मुकाबले मौतों के आंकड़ों में भी मामूली वृद्धि हुई है।
बता दें कि ओमीक्रॉन के घातक होने को लेकर स्थिति अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हैं, दक्षिण अफ्रीका के प्रारंभिक निष्कर्षों से पता चलता है कि यह डेल्टा की तुलना में कम गंभीर हो सकता है, डब्लूएचओ के मुताबिक ओमिक्रॉन की घातकता जानने के लिए और बड़े डेटा की जरूरत होगी।
क्या कोरोना वैक्सीन ओमीक्रॉन पर कम असरदार?
कई विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना का नया वेरिएंट ओमीक्रॉन पर एंटीबॉडीज बड़े पैमाने पर रोकथाम करने में सक्षम नहीं है। हालांकि एक स्टडी में यह भी सामने आया है की कोरोना वैक्सीन लगवा चुके व्यक्ति को ओमीक्रॉन से संक्रमित होने का खतरा कम हो जाता है।


Download Android App
Download iOS App



