मदीना शहर में एक बस और एक भारी वाहन की टक्कर हो जाने से 35 विदेशियों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। सऊदी के सरकारी मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मदीना के पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सऊदी अरब के इस पश्चिमी शहर में बुधवार को यह हादसा हुआ। इसमें एक निजी चार्टर्ड बस और एक लोडर की टक्कर हो गई।
सऊदी अरब में बस दुर्घटना में 35 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया शोक
हादसे के शिकार लोग अरब और एशियाई तीर्थयात्री थे। घायलों को अल हमना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तेल पर आर्थिक निर्भरता को कम करने के प्रयास में सऊदी अरब धार्मिक पर्यटन क्षेत्र को सालभर जारी रखना चाहता है।