अगर आप विदेश घूमने का प्लान बना रहे है पर आपके पास बजट की समस्या है तो आपके लिए बहुत अच्छा मौका है। जी हाँ , हम बात कर रहे है नेपाल की ! बता दे कि नेपाल पर्यटन का अच्छा केंद्र है यहाँ विश्व की 10 सबसे ऊंचे पर्वतों में से 8 नेपाल में होने के कारण यह पर्वतारोहियों, रॉक पर्वतारोहियों तथा रोमांच की तलाश करने वाले लोगों के लिए नेपाल एक अच्छी जगह है नेपाल की हिंदू और बौद्ध विरासत तथा वहां का ठंडा मौसम भी उसका सशक्त अकर्षण हैं।
आपको बता दे कि नेपाल जाने में बहुत ज्यादा खर्च भी नहीं आता है। प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण नेपाल में इसके साथ-साथ और भी कई पर्यटन स्थल हैं जहां आप अपना छुट्टियों का मजा ले सकते हैं।
चांगुनारायण मंदिर
नेपाल में चांगुनारायण मंदिर स्थित यह सबसे प्राचीन मंदिर कहा जाता है । चांगुनारायण मंदिर का निर्माण चौथी शताब्दी में किया गया था बता दे कि 1702 ई. में इस मंदिर का दोबारा से निर्माण किया गया।
चांगुनारायण मंदिर शिवपुरी पहाड़ियों पर स्थित है। वही इस मंदिर में आपको विष्णु भगवान के अलावा शेषनाग की प्रतिमा देखने को मिलती है।
बुदानिकंथा
ये नेपाल के काठमांडू से 8 किलोमीटर दूर शिवपुरी पहाड़ी की तलहटी में स्थित है। यहां एक प्राकृतिक पानी के सोते के ऊपर 11 नागों की सर्पिलाकार कुंडली में भगवान विष्णु विराजमान हैं। एक किसान द्वारा काम करते समय यह मूर्ति प्राप्त हुई थी। उस समय गलती से इस मूर्ति के अंगूठे पर चोट लग जाने पर रक्त बहने लगा था।
ऐसा कहा जाता है कि राज परिवार का कोई भी सदस्य इस मूर्ति के दर्शन कर लेगा तो उसकी मौत हो जाएगी। इस वजह से राज परिवार के लिए इस मूर्ति का एक छोटा रूप प्रार्थना के लिए बनाया गया है।
लुंबिनी
लुम्बिनी हिमालय की गोद में बसे देश नेपाल के दक्षिण में स्थित है यह गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी दुनिया भर के बौद्ध अनुयायियों का तीर्थस्थल है। भारत नेपाल सीमा पर स्थित लुम्बिनी बुद्ध की जन्मस्थली है। बुद्ध के जीवन से सम्बंधित, बोध गया, सारनाथ व कुशीनगर के अलावा, यह चौथा मुख्य स्थल है।
सम्राट अशोक के स्मारक स्तंभ के लिए जाने जाना वाला यह स्थल यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में भी शामिल है। सम्राट अशोक ने इसे अपनी नेपाल यात्रा की स्मृति में बनावाया था। यहां का प्रमुख आकर्षण केंद्र 8 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ बाग है। वही मायादेवी मंदिर वास्तव में पर्यटकों के लिए रोचक कई स्मारकों का समूह है।
मुक्तिनाथ
यह स्थान हिन्दू धर्म के वैष्णव संप्रदाय का प्रमुख स्थान माना जाता है। यहां पर मुक्तिनाथ शालिग्राम भगवान की उपासना की जाती है। इस क्षेत्र को मुक्ति क्षेत्र भी कहा जाता है वही मान्यता है कि यहां आने से मोक्ष प्राप्त किया जा सकता है ।
बता दे कि यहां की तीर्थयात्रा करना थोड़ा मुश्किल है क्योंकि इस क्षेत्र की यात्रा में हिमालय क्षेत्र की बड़ी पर्वत श्रृंखलाओं को पार करना होता है ।
देवघाटन धाम
देवघाट धाम भी नेपाल के प्रमुख पर्यटन स्थलो में से एक है। यह काली गंडकी तथा त्रिशुली नदियों के संगम स्थल पर स्थित है। बता दे कि मकर संक्रांति के दिन बहुत से लोग यहां पर दर्शन करने के लिए आते हैं और इन पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। इसके अलावा यहां पर घूमने लायक कई ऐतिहासिक स्थल भी हैं।
पशुपतिनाथ
नेपाल का नाम लेते ही सबसे पहले पशुपतिनाथ मंदिर का नाम ही याद आता है बागपति नदी के किनारे स्थित पशुपतिनाथ मंदिर यूनेस्को विश्व सांस्कृतिक विरासत स्थल की सूची में शामिल है। हिंदू धर्म के मंदिरों में इसका प्रमुख स्थान है। हिंदू धर्म के आठ प्रमुख स्थलों में पशुपतिनाथ मंदिर भी शामिल है।
पशुपितनाथ भगवान शिव को ही कहा जाता है। यह सिर्फ धार्मिक स्थल के रूप में ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक स्थल के रूप में भी प्रसिद्ध है। हिंदू धर्म के अलावा गैर हिंदू पर्यटक भी दुनिया भर से यहां आते हैं। यह मंदिर अपने संरचना के शिल्प के लिए भी जाना जाता है।