संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने पहले संबोधन के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने 50 मिनट का समय लिया जो 15 से 20 मिनट की तय समय-सीमा से काफी ज्यादा था। नेताओं से उम्मीद की जाती है कि संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सबसे व्यस्त समय में वे राष्ट्रीय बयान देते वक्त 15 से 20 मिनट से ज्यादा समय नहीं लेंगे।
संयुक्त राष्ट्र महासभा सभागार के मंच से करीब 50 मिनट तक दिए भाषण में इमरान खान ने परमाणु युद्ध का राग अलापते हुए आधा समय कश्मीर और भारत पर बोला।

शुक्रवार को महासभा को संबोधित करने वाले नेताओं के क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नंबर चौथा था और उन्होंने करीब 16 मिनट तक बोला जिसमें उन्होंने भारत के विकास एजेंडा और अन्य महत्त्वकांक्षी कार्यक्रमों पर संक्षेप में बोला।
PAK ने फिर अलापा कश्मीर राग : UNGA में इमरान खान ने दी परमाणु बम की धमकी
संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय सत्र पर प्राप्त सूचना के मुताबिक सामान्य चर्चा में बयानों के लिए अपनी तरफ से 15 मिनट की समय-सीमा तय की जानी चाहिए। आज तक सबसे लंबा भाषण क्यूबा के फिदेल कास्त्रो ने महासभा के 872वें महाधिवेशन में 26 सितंबर, 1960 को दिया था। उन्होंने 269 मिनट का समय लिया था।


Download Android App
Download iOS App



