पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का 20 जुलाई को अमेरिका की अपनी पहली यात्रा पर जाने का कार्यक्रम है। इस दौरान उनकी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बातचीत होगी। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस इमरान दौरान खान की पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से आमने- सामने बातचीत होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री इमरान खान अमेरिका की अपनी पांच दिन की यात्रा 20 जुलाई से शुरू करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है।
मूल रूप से खान की अमेरिका यात्रा जून में होनी तय थी लेकिन प्रधानमंत्री के घरेलू कार्यों को देखते हुये विशेष तौर से संघीय बजट 2019 को देखते हुये इसे आगे के लिये टाल दिया गया। विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बताया कि प्रधानमंत्री इमरान खान और ट्रंप के बीच बैठक जल्द होने की उम्मीद है। हालांकि, उन्होंने यात्रा की तिथि नहीं बताई थी।
कुरैशी ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर वाशिंगटन की यात्रा पर जायेंगे। ट्रंप महत्वपूर्ण क्षेत्रीय मुद्दों पर खान से बातचीत करना चाहते हैं। ट्रंप प्रशासन के कार्यकाल में अमेरिका और पाकिस्तान के बीच यह पहली उच्चस्तरीय बातचीत होगी। यह बातचीत ऐसे समय होगी, जब अमेरिका और अफगान तालिबान के बीच ऐसा माना जा रहा है कि वार्ता निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



