इमरान ने PM मोदी के समक्ष फिर रखा बातचीत का प्रस्ताव

Summary :

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के समक्ष दोनों देशों के बीच समस्याओं के समाधान के लिए बातचीत का प्रस्ताव रखा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष दोनों देशों के बीच समस्याओं के समाधान के लिए बातचीत का प्रस्ताव रखा। 
इमरान खान ने मोदी को एक पत्र लिखकर आम चुनावों के बाद प्रधानमंत्री के रूप में उनके दूसरे कार्यकाल के लिए उन्हें बधाई दी और कहा कि पाकिस्तान विवादित कश्मीर क्षेत्र की समस्या समेत दोनों देशों के बीच की सभी समस्याओं के समाधान के लिए इच्छुक है। 
जियो न्यूज के अनुसार उन्होंने कहा कि दोनों दोनों राष्ट्रों के लोगों को गरीबी से ऊपर उठने में मदद के लिए दोनों देशों के बीच बातचीत ही एकमात्र समाधान है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विकास के लिए साथ मिलकर काम करना महत्वपूर्ण है। 
इमरान खान ने लिखा कि पाकिस्तान दक्षिण एशियाई क्षेत्र में शांति के साथ स्थिरता की कामना करता है जो क्षेत्र की प्रगति के लिए आवश्यक हैं।

Shera Rajput