अमेरिका ने ताइवान और थाईलैंड के साथ भारत को विनिमय दर के साथ संभावित ‘छेड़छाड़’ करने वाले देशों की ‘निगरानी की सूची’ में डाला है। इस सूची में अमेरिका के प्रमुख व्यापारिक भागीदार चीन और छह अन्य देश भी हैं।
इसके अलावा अमेरिका ने वियतनाम और स्विट्जरलैंड को भी करेंसी दर से खिलवाड़ करने वाले करार दिया है।
निगरानी सूची में शामिल अन्य देश हैं…जापान, दक्षिण कोरिया, जर्मनी, इटली, सिंगापुर और मलेशिया।
वित्त विभाग की ‘अमेरिका के प्रमुख व्यापारिक देशों की वृहद आर्थिक एवं विदेशी विनिमय नीतियां रिपोर्ट’ के अनुसार आयरलैंड को निगरानी सूची से हटा दिया गया है। यह रिपोर्ट अमेरिकी कांग्रेस को बुधवार को सौंपी गई।
रिपोर्ट में कहा गया है कि जून, 2020 तक चार तिमाहियों के दौरान अमेरिका के व्यापारिक भागीदारों…वियतनाम, स्विट्जरलैंड, भारत और सिंगापुर ने विदेशी विनिमय बाजार में सतत तरीके से हस्तक्षेप किया।