BREAKING NEWS

BJP Parliamentary Meeting: संसदीय दल की बैठक में जेपी नड्डा ने किया PM मोदी का अभिनंदन◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रामकृष्ण मिशन के वैश्विक मुख्यालय बेलूर मठ का किया दौरा ◾BJP ने बिल्कीस बानो के दोषियों के साथ किया मंच साझा, BRS ने अपराधियों को सम्मानित करने का लगाया आरोप◾स्मृति इरानी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- PM मोदी का अपमान करते करते ओबीसी समाज का अपमान कर रहे राहुल गांधी ◾राहुल गांधी के अदालती मामले पर राखी जा रही है नज़र : अमेरिकी अधिकारी ◾नवरात्रि के सातवें दिन, मां कालरात्रि की पूजा करने से दूर हो जाते हैं सारे तंत्र-मंत्र, ऐसे करें पूजा◾फर्जी दस्तावेजों पर पुलिस को जमीन बेचने के आरोप में भाजपा नेता अमेठी से गिरफ्तार◾आज का राशिफल (28 मार्च 2023)◾भव्य स्वागत देखकर भावुक हुए सम्राट चौधरी, कहा: विरोधियों का सुपड़ा साफ कर आपके कर्ज को उतारने का प्रयास करूंगा◾नितिन गडकरी ने कहा- स्मार्ट सिटी के विकास में सार्वजनिक निजी भागीदारी महत्वपूर्ण◾केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लगाया आरोप, संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस ◾कर्नाटक: BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा की बढ़ी मुश्किलें, रिश्वत मामले में HC ने खारिज की जमानत याचिका ◾राहुल गांधी को बड़ा झटका, 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी बंगला◾Umesh Pal Case: कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल पंहुचा माफिया अतीक, कल कोर्ट में होगा पेश ◾गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾US Banking Crisis: संकट में डूबे SVB को मिला सहारा, इस बड़े बैंक ने खरीदा ◾STT दर में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक में संशोधन पेश किया◾आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत◾

इंडोनेशिया में भूकंप से भारी तबाही, मरने वालों में बच्चों की संख्या ज्यादा, अब तक 162 की मौत

इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में सोमवार को आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। मंगलवार तक आपदा में मरने वाले लोगों संख्या बढ़कर 162 हो गयी है और सैंकड़ों लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में बच्चों की संख्या सबसे अधिक है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वे के आंकड़े के मुताबिक कल पश्चिम जावा के सियानजुर शहर में 5.6 तीव्रता का भूकंप 10 किमी की गहराई में आया था। 

आपदा के वक़्त बच्चे ले रहे थे इस्लामिक स्कूल में तालीम

जावा के गवर्नर रिदवान कामिल ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 162 हो गई है। उन्होंने कहा कि मरने वालों में ज्यादातर बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि भूकंप के वक्त स्कूलों में पढ़ने वाले ज्यादातर बच्चे अपनी पढ़ाई खत्म होने के बाद इस्लामिक स्कूल में तालीम ले रहे थे। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी (बीएनपीबी) ने कहा है कि आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 62 बतायी गयी है।

इमारतों के मलबे में फंसे है कई लोग

गवर्नर कामिल ने बताया कि भूकंप के बाद इमारतों के मलबे से सैंकड़ों लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से कई लोगों को उपचार अस्पतालों के परिसर में किया जा रहा है। राहत एवं बचाव अभियान पूरी रात चलता रहा ताकि अन्य लोगों को बचाने की कोशिश की जा सके। जो अभी भी ढही हुई इमारतों के मलबे में फंसे हुए हैं। जिस क्षेत्र में भूकंप आया वह घनी आबादी वाला है और भूस्खलन की भी आशंका जतायी गयी है। भूकंप के झटकों स कई क्षेत्रों में घर मलबे में तब्दील हो गए हैं।

स्थानीय मीडिया से बात करते हुए श्री कामिल ने कहा कि भूकंप में लगभग 326 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से अधिकतर लोगों की ढहे हुए इमारतों के मलबे में दबने से हड्डियां टूट गयी हैं। उन्होंने कहा अभी भी कुछ निवासी अलग-अलग स्थानों में फंसे हुए है और आशंका जतायी की मृतकों और घायलों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।

पश्चिम जावा के गवर्नर ने कहा कि 13,000 से अधिक लोग आपदा से विस्थापित हुए हैं और भूकंप से 2,200 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए थे। सियानजुर शहर में प्रशासन के प्रमुख हरमन सुहरमन ने कहा कि लोगों को ज्यादातर चोटें इमारतों में मलबे में फंसे से लगी हैं और उनकी हड्डियां टूट गयी है। उन्होंने कहा कि अधिकारी देश के सुदूर इलाकों में भूकंप से हताहत हुए लोगों की संख्या के संबंध में अभी भी जानकारी जुटा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को आए भूकंप के बाद भी 25 झटके महसूस किए गए हैं।