ईरान का US पर बड़ा हमला, इराक में सैन्य अड्डे पर दागे चार रॉकेट

Summary :

बगदाद से उत्तर में स्थित इराक के एक एयरबेस पर चार रॉकेटों से हुए हमले में चार इराकी पायलट घायल हुए हैं।

बगदाद से उत्तर में स्थित इराक के एक एयरबेस पर चार रॉकेटों से हुए हमले में चार इराकी पायलट घायल हुए हैं। सैन्य सूत्रों ने हमले की जबकि सुरक्षा बलों ने पायलटों के घायल होने की बात कही है। 

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री से पूछा : एक के बदले दस सिर कब लाएंगे

उन्होंने बताया कि पिछले दो सप्ताह में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव के मद्देनजर अल-बलाद एयरबेस पर तैनात ज्यादातर अमेरिकी पायलट पहले ही वहां से जा चुके हैं। 
हाल के महीनों में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती वाले शिविरों पर रॉकेटों और मोर्टार से लगातार हमले हो रहे हैं। हालांकि इन हमलों में ज्यादातर इराकी सैनिक ही घायल होते हैं, लेकिन पिछले महीने एक अमेरिकी ठेकेदार भी मारा गया था।

Desk Team